{"_id":"6415f8f66411b497c104ba24","slug":"while-leaving-the-cold-returned-the-weather-became-pleasant-due-to-rain-rudrapur-news-c-8-1-85896-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जाते-जाते फिर लौटी ठंडक, बारिश से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जाते-जाते फिर लौटी ठंडक, बारिश से मौसम हुआ सुहावना
Sat, 18 Mar 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में हल्की बारिश के बीच बच्चे को स्कूल से लेकर आती महिला। संवाद
रुद्रपुर/पंतनगर। एकाएक समय पूर्व बढ़े तापमान के बीच सक्रिय हुए दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 और 20 मार्च को बादलों के बीच छिटपुट बारिश के बाद 20 और 21 को हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओले और बिजली भी गिर सकती है।
रुद्रपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे अचानक बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश हुई। अचानक बारिश होने से रुद्रपुर में लोग बारिश से बचने के लिए सड़क पर दौड़ते नजर आए। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिम यूरोपियन देशों (कैस्पियन सागर) की ओर से दो विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। जिसमें पहले विक्षोभ के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि, जबकि मैदानी क्षेत्र में बादलों के बीच कहीं-कहीं बूंदाबादी हुई है। जिसका असर सोमवार तक रहेगा। विक्षोभ के भी सोमवार तक प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। बताया कि इस दूसरे विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्र में मध्यम (15-20 मिमी.) बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओले और बिजली भी गिर सकती है।
डॉ. सिंह ने बताया कि इस दौरान यदि किसानों ने खेत में फसल की सिंचाई की होगी तो फसल भी गिर सकती है। समय से पूर्व पड़ी गर्मी की वजह से आम और लीची में अच्छा बौर आया है। इस विक्षोभ की वजह से चलने वाली तेज हवाओं से बौर झड़ सकते हैं। बागवान कीट और बीमारियों का प्रबंधन कर लें तो आम और लीची का पिछली बार के मुकाबले अच्छा उत्पादन हो सकता है।