फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When the roadways bus broke down, the driver drank alcohol.

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस हुई खराब तो चालक ने पी ली शराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
When the roadways bus broke down, the driver drank alcohol.
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर पीएससी पंप के पास सीपीयू से रोडवेज बस के चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि बस रास्ते में खराब हुई तो उसने ठंड में थोड़ी सी शराब पी ली। सीपीयू ने बस सीज कर दी। साथ ही चालक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह फर्त्याल ने बताया कि बुधवार को वह टीम के साथ नैनीताल हाईवे पर गश्त पर थे। इस दौरान रोडवेज बस नंबर यूके 04 पीए 1137 का चालक पीएसी पेट्रोल पंप के पास बस को लहराते हुए ला रहा था। शक होने पर बस को रोका। चालक की एल्कोमीटर से जांच की तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में चालक ने बताया कि बस को वह आगरा लेकर जा रहा था, लेकिन मुरादाबाद में वह खराब हो गई। जिसे लेकर वह वापस हल्द्वानी जा रहा था। हालांकि बस में कोई यात्री नहीं था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed