{"_id":"66de28f40ba35f9eed0960a4","slug":"when-he-was-stopped-for-roaming-outside-the-house-he-was-stoned-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-114695-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घर के बाहर चक्कर लगाने पर टोका तो कर दिया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घर के बाहर चक्कर लगाने पर टोका तो कर दिया पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के दूधियानगर में घर के बाहर चक्कर लगा रहे युवकों को रिश्तेदारी में आए युवक ने टोक दिया। इससे नाराज आरोपियों ने साथियों के साथ घर पर पथराव कर दिया। शोरगुल होने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
दूधियानगर निवासी रामस्वरूप ने दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर को उनके घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मेहमान आए थे। आरोप है कि रात 11 बजे दूधियानगर का ही रहने वाला प्रियांशु और राजा उनके घर के बाहर चक्कर लगा रहे थे। इस पर उनके रिश्तेदार दीपांशु ने दोनों को टोक दिया तो आरोपी गालीगलौज करने लगे।
करीब साढ़े तीन घंटे बाद प्रियांशु और राजा अपने साथियों के साथ फिर आए और घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने प्रियांशु, राजा और अज्ञात पर केस दर्ज किया है।