{"_id":"6755f820c87d52108803ffe9","slug":"weather-change-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-118256-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बूंदाबांदी के आसार
Mon, 09 Dec 2024 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तराई में हल्के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम में बदलाव के बाद से कोहरा और शीतलहर की संभावना प्रबल हो गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते दो वर्षों से अक्तूबर और नवंबर का महीना सूखा जा रहा है। आम तौर पर नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है और तराई में पांच से 10 मिमी बारिश होती है। इधर दो वर्षों में मौसम का बदलाव ऐसा रहा कि अक्तूबर और नवंबर में बारिश नहीं हुई।
मौसम में आए बदलाव का असर रबी सीजन पर भी पड़ रहा है। खेतों की नमी तेजी से उड़ रही है। इससे खेतों की भराई में जहां ज्यादा समय लग रहा है, वहीं बीजों के जमाव पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इधर दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो यह हल्का सक्रिय हुआ है। इससे तराई में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे काफी हद तक मौसम साफ हो होगा। कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।
तराई में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। रविवार की रात से यह सक्रिय हो जाएगा। सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद पारा गिरेगा। कोहरा और शीतलहर चलने की भी संभावना है। - आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विवि।