फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Weathe change in Udhamsingh nagar.

शीतलहर से ठिठुरी तराई, बसों की थमी रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Weathe change in Udhamsingh nagar.
डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विवि। - फोटो : RUDRAPUR
ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से शनिवार को जनजीवन ठहर सा गया। कुछ लोग लकड़ियों की व्यवस्था कर आग सेंकते नजर आए। कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते दिल्ली, पंजाब व देहरादून आदि रूटों की बसों का संचालन प्रभावित रहा। कुछ बसें एक से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह तड़के से ही कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक हल्का कोहरा रहा लेकिन दिनभर धूप नहीं खिली। साथ ही न्यूनतम तापमान के करीब पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचने से शुरू हुई शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित रहा। रुद्रपुर में जिला अस्पताल गेट, सीएमओ कार्यालय मार्ग, गल्ला मंडी आदि स्थानों पर ठंड से बचने के लिए लोग आग सेंकते नजर आए। जबकि डीडी चौक, रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन, इंदिरा चौक आदि स्थानों पर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। नैनीताल हाईवे पर कोहरे के बीच संचालित वाहनों की हैडलाइट ऑन रही।
विज्ञापन

बसों का संचालन प्रभावित होने से रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते नजर आए। इस कारण अन्य दिनों की अपेक्षा रोडवेज बसों में काफी भीड़ रही। इसके बावजूद रोडवेज स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी। ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इधर, रुद्रपुर नगर निगम ने दावा किया कि शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जला दिए गए हैं लेकिन जिस तरह सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से ठिठुरते दिखे उससे नगर निगम का यह दावा खोखला प्रतीत हुआ। नगर निगम ने शुक्रवार रात कुछ स्थानों पर अलाव जलाए थे लेकिन यह व्यवस्था जरूरत के हिसाब से नाकाफी साबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शीत लहर शुरू हो गई है। चार से पांच दिनों तक इसी तरह शीत लहर जारी रहेगी। लोगों को बदलते मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देना चाहिए। डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विवि।

रुद्रपुर में ठंड से बचने के लिए आग सेंकते लोग।

रुद्रपुर में ठंड से बचने के लिए आग सेंकते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर बस के चलने का इंतजार करते यात्री।

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर बस के चलने का इंतजार करते यात्री।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में कोहरे के बीच नैनीताल हाइवे पर संचालित वाहन।

रुद्रपुर में कोहरे के बीच नैनीताल हाइवे पर संचालित वाहन।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed