{"_id":"63a4995aa42e3b2b5e285d37","slug":"was-bringing-more-goods-in-less-bill-fined-1-18-lakh-rudrapur-news-hld486188139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कम बिल में ला रहा था ज्यादा सामान, 1.18 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कम बिल में ला रहा था ज्यादा सामान, 1.18 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
रुद्रपुर जीएसटी चौक में खड़े वाहन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रक में ज्यादा माल लोड कर कम का बिल लेकर चलना ट्रांसपोर्टर को महंगा पड़ गया। राज्य कर विभाग की जांच में ट्रांसपोर्टर पर 1.18 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
जालंधर (पंजाब) से पीवीसी बोर्ड से लदा वाहन हल्द्वानी की ओर जा रहा था। बृहस्पतिवार को वाहन की जांच जीएसटी की मोबाइल चौकी पर की गई तो उसमें बिल से ज्यादा माल होने की आशंका हुई। इसके बाद पीवीसी बोर्ड की जांच की जिसमें करीब 50 से ज्यादा बोर्ड बिना बिल के पाए गए। सहायक कमिश्नर हरिओम वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर पर 1.18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ट्रांसपोर्टर ने मौके पर जुर्माने की धनराशि कैश जमा करवाई जिसके बाद वाहन को जाने दिया गया। वहीं दिल्ली से वॉल्वो बस के माध्यम से सिगरेट जलाने वाले लाइटर सहित कई अन्य सामान रुद्रपुर लाया गया। रोडवेज बस स्टैंड से एक मैजिक वाहन में सामान को लादकर हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। पंतनगर मोड़ पर राज्य कर विभाग की टीम ने वाहन चालक से कागजात दिखाने को कहा। मौके पर जांच के दौरान माल के कागजात नहीं मिले। लाइटर लेकर आ रहे ओनर दीपक ने बताया कि करीब 10 हजार रुपये का सामान उनके पास है जबकि जीएसटी टीम की ओर से 20 हजार का जुर्माना लगा दिया गया है।