{"_id":"655e245b57f94a4c7d0a93d6","slug":"voter-list-updation-in-usnagar-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-4909-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मतदाता बनाने के लिए 25, 26 को लगेंगे विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मतदाता बनाने के लिए 25, 26 को लगेंगे विशेष शिविर
Wed, 22 Nov 2023 09:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर/जसपुर। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मतदाता सूचियों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके लिए 25, 26 नवंबर को हर बूथ पर विशेष शिविर लगेंगे। इनमें तैनात बीएलओ प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। एसडीएम अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर काशीपुर के तहसीलदार पंकज चंदोला और जसपुर की तहसीलदार शुभांगिनी सिंह ने सभी बीएलओ के साथ बैठक कर इस कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी एक जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें। इसी सूची के आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मताधिकार मिल सकेगा। तहसील क्षेत्र जसपुर में कुल 1,29,854 मतदाता हैं। इनमें 68,827 पुरुष और 61,027 महिलाएं हैं। लापरवाह बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन