फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Viral video of the soldier's self-immolation warning

सिपाही के आत्मदाह की चेतावनी का वीडियो वायरल

Sun, 24 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
 पुलिस अधिकारियों के तानाशाह रवैये से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे केलाखेड़ा के सिपाही की आत्मदाह की चेतावनी भरा वीडियो जैसे ही वायरल हुआ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने तत्काल पीड़ित सिपाही को बुलवाया और आपबीती सुनी।
विज्ञापन


जिसे सुनकर एसएसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने फोन पर आरोपी पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सिपाही को आश्वासन दिया कि जहां उनके द्वारा स्थानांतरण किया है, उसी स्थान पर वह तैनाती होगी।
विज्ञापन



 बाजपुर कोतवाली अंतर्गत केलाखेड़ा थाने में सिपाही गिरीश जोशी तैनात है। सिपाही का आरोप था कि एसएसपी के आदेश के बाद भी चौकी प्रभारी और थानाध्यक्ष ने उसका तबादला बेरिया दौलत चौकी कर दिया। बताया कि बच्चे की तबियत खराब होने के बावजूद अधिकारी मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्यधिक मानसिक दबाव के बाद सिपाही का एक आत्मदाह की चेतावनी का वीडियो वायरल हो गया। मामला एसएसपी दरबार पहुंचा और सिपाही की पेशी हुई। एसएसपी ताकवाले के सामने सिपाही ने बच्चे की एक्स-रे रिपोर्ट दिखाई और फफक-फफककर रो पड़ा। इस पर एसएसपी भी गंभीर हो गए और तत्काल आरोपी अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed