फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vinod Do-Two could not even shoot the end of daughter's love story

विनोद दो- दो गोली मारकर भी नहीं कर पाया बेटी की प्रेम कहानी का अंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vinod Do-Two could not even shoot the end of daughter's love story
प्रतिकात्मक
काशीपुर। बेटी के प्रेम और उसके बाद प्रेम विवाह से नाराज बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने कामिनी को उसके प्रेमी से दूर करने के लिए कई हथकंडे अपनाए लेकिन वह कामिनी को उसके प्यार से दूर नहीं कर पाया। इसके बाद गुस्साए विनोद ने कामिनी की प्रेम कहानी का पूरी तरह से अंत करने के लिए उसे और प्रशांत को गोली मारी लेकिन तब भी बेटी की प्रेम कहानी का अंत नहीं कर सका।
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम बेटी के प्रेम विवाह से काफी हद तक नाराज था लेकिन शुरुआती दौर में उसने बेटी को मारने की कोई योजना नहीं बनाई थी। बेटी के शादी करने के बाद भी विनोद चाहता था कि उसकी बेटी प्रशांत को छोड़कर घर लौट आए। जबकि प्रशांत और कामिनी एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। विनोद ने कामिनी को वापस लाने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ ही पंचायत का भी सहारा लिया लेकिन हर योजना में विफल रहा। इससे विनोद को अपनी प्रतिष्ठा धूमिल होने का भी दुख भी था। जिस कारण उसके मन में एक गुस्से ने भी घर कर लिया। इसी गुस्से को लेकर शुक्रवार रात विनोद प्रशांत के घर पहुंचा और उसने कामिनी और प्रशांत को मौत के घाट उतारने के उद्देश्य से उन पर गोलियां चला दी। इस दौरान विनोद ने कामिनी और प्रशांत को दो- दो गोली मारी लेकिन दोनों के प्यार ने उन्हें बचा लिया। टांडा थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि कामिनी और प्रशांत को दो- दो गोली मारी गई थी। उसके बाद भी दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed