फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers oppose the construction of a bypass

बाइपास निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Wed, 17 Feb 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Wed, 17 Feb 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers oppose the construction of a bypass

एनएचआई के पहेनियां से चकरपुर बाईपास टू लेन निर्माण की शुरुआत पूर्व सैनिक संगठन के विरोध के चलते नहीं हो सका। इस दौरान एनएचआई के अधिकारियों से पूर्व सैनिकों एवं पीड़ित परिवार के लोगों की नोकझोेंक भी हुई। पांच मीटर पुलिया निर्माण के लिए मिट्टी खोदने पहुंची जेसीबी ग्रामीणों ने नहीं चलने दी।

विज्ञापन



एनएचआई के पहेनियां स्थित लोहियापुल से चकरपुर बाइपास निर्माण के लिए पुलिया का निर्माण होना था। नियत स्थान पर खुदाई करने पहुंची जेसीबी को ग्रामीणों ने नहीं चलने दिया। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, दामोदर पाटनी, कै. जीवन सिंह मेहता, कमान सिंह कार्की के नेतृत्व में पूर्व सैनिक उनके आश्रित एवं अन्य किसान मौके पर जमा हो गए और जेसीबी नहीं चलने दी।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खनका ने निर्माण को पहुंचे एनएच के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और कहा कि बिना मुआवजे व किसानों को विश्वास में लिए निर्माण किया जा रहा है। उचित समाधान नहीं होने पर पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने वालों में जगत सिंह, उत्तम नाथ, भूपाल चंद, खेमराज चंद, प्रकाश चंद, मुकेश चंद, नर सिंह धौनी, नंदा देवी, गोलम देवी, पार्वती, लीलावती, देवकी, निर्मला, हेमा, कमला, कलावती, चंद्रकला, रेखा, बसंती, बिजू , धनी देवी, राम किशन, गौतम सिंह, गणेश नाथ, हरीश, इंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जीवन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed