फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers demonstrated against forest department

ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against forest department
सुल्तानपुर पट्टी पिपलिया में वनविभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम पिपलिया क्षेत्र में दो महीनों से घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग टीम ने पांच सितंबर को एक फैक्टरी में कैमरे लगाए थे। तीन दिन पूर्व रात को कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दिए जाने के बाद भी पिंजरा न लगाने से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता शर्मा ने बताया कि ग्राम पिपलिया क्षेत्र में लगभग दो महीनों से एक तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुआ आंगनबाड़ी केंद्र व ई - पंचायत सेवा केंद्र के समीप बंद फैक्टरी में कुछ समय से रह रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की ओर से फैक्टरी में 5 सितंबर को कैमरे लगाए थे। तीन दिन पूर्व तेंदुआ कैमरे में दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी और तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। सोमवार को इस संबंध में शिकायत पत्र भी दिया था लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। वन विभाग के दरोगा शालेंद्र चौहान ने बताया कि दो दिन पूर्व तेंदुआ कैमरे में दिखाई दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed