फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villager who went fishing washed away in strong current in Shaktifarm udham singh nagar

दर्दनाक: मछली मारने धौरा डैम गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा, हड़बड़ाहट में साथी भागे; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 08 Jul 2024 12:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:27 PM IST
सार

शक्तिफार्म में अपने दो साथियों के साथ धौरा डैम में मछली मारने गया ग्रामीण पानी के तेज बहाव में बह गया। हड़बड़ाहट में उसके दोनों साथी मौके से भाग गए। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ ग्रामीण की तलाश में जुटी रही।

विज्ञापन
Villager who went fishing washed away in strong current in Shaktifarm udham singh nagar
मछली मारने धौरा डैम गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

शक्तिफार्म में अपने दो साथियों के साथ धौरा डैम में मछली मारने गया ग्रामीण पानी के तेज बहाव में बह गया। हड़बड़ाहट में उसके दोनों साथी मौके से भाग गए। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ ग्रामीण की तलाश में जुटी रही।

निर्मल नगर निवासी जगदीश मंडल (40) पुत्र विनोद रविवार को अपने दो साथियों के साथ तिलियापुर ग्राम सभा के खैरभट्टी के समीप धौरा डैम जलाशय में मछली मारने गया था। बताते हैं कि जाल फेंकने के दौरान वह पानी में गिर गया। इस दौरान उसके दोनों साथियों ने जगदीश को तेज बहाव से निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर दोनों भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। शक्तिफार्म चौकी पुलिस ग्रामीण की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed