{"_id":"65833d18c8d82857ca088704","slug":"video-of-policemen-pushing-cms-helicopter-goes-viral-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-6653-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम के हेलीकाॅप्टर पर धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम के हेलीकाॅप्टर पर धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल
Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर को धक्का लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत साेशल मीडिया
रुद्रपुर। 18 दिसंबर को युवा सिख सम्मेलन में शिरकत करने आए सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकाॅप्टर को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को धक्का लगाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि हेलीकाॅप्टर के टायर नमी होने की वजह से थोड़ा धंस गए थे। पायलट के कहने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हेलीकाॅप्टर को करीब छह फीट पीछे धकेला था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार को मुख्यमंत्री धामी युवा सिख सम्मेलन में शामिल होने के लिए रुद्रपुर पहुंचे थे। उनके हेलीकाॅप्टर की लैंडिंग के लिए पुलिस लाइन में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। हेलीपैड पर लैंडिंग के बाद सीएम हेलीकाॅप्टर से उतरकर फ्लीट में बैठने लगे थे। इसी बीच पायलट ने पुलिसकर्मियों को बुलाकर हेलीकाॅप्टर को थोड़ा पीछे करने को कहा जिसके बाद पुलिसकर्मियों की ओर से धक्का लगाकर हेलीकाॅप्टर को पीछे किया गया।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हेलीकाॅप्टर लैंडिंग स्पॉट से थोड़ा आगे चला गया गया। पायलट के कहने पर पुलिसकर्मियों ने छह फीट पीछे किया। बताया कि पायलट इंजन को बंद कर चुका था, इसलिए धक्का देकर पीछे किया गया। सीएम हेलीकाॅप्टर से उतरकर फ्लीट में बैठ गए थे तब पायलट ने हेलीकाॅप्टर पीछे करने की बात कही थी।