{"_id":"66ebe5f20a8ffa43d00db3a2","slug":"video-of-outpost-incharge-holding-man-collar-goes-viral-in-rudrapur-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur News: युवक का कॉलर पकड़े चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, लोग बोले- हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur News: युवक का कॉलर पकड़े चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, लोग बोले- हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी
Thu, 19 Sep 2024 02:21 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:21 PM IST
सार
एक चौकी इंचार्ज का युवक का कॉलर पकड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो चेकिंग का बताया जा रहा है। दरोगा पर युवक से बदसलूकी के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में एक चौकी इंचार्ज का युवक का कॉलर पकड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो चेकिंग का बताया जा रहा है। दरोगा पर युवक से बदसलूकी के आरोप लग रहे हैं। वीडियो में दिख रहा दरोगा का विवादों से नाता रहा है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात अचानक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। दो मिनट के वीडियो में सड़क पर बाइक गिरी दिख रही है। एक चौकी इंचार्ज युवक का कॉलर और हाथ पकड़े हुए दिख रहा है। हेलमेट लगाए इंचार्ज मोबाइल में किसी से बात कर रहा है। इसी बीच वहां लोगों के जमा होने पर दरोगा कालर छोड़कर युवक का हाथ पकड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन