फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Video of beating a rooster goes viral in udham singh nagar

Uttarakhand: मुर्गा बनाकर पीटने का वीडियो वायरल, विधायक बेहड़ बोले- मामले को राजभवन में ले जाएंगे

Tue, 18 Mar 2025 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

विधायक बेहड़ ने अपने फेसबुक पेज पर सुरक्षाधिकारी से संबंधित कुछ वीडियो और फोटो साझा की हैं। इनमें यह एक व्यक्ति को मुर्गा बनाकर लाठियों से पिटाई करते और एक में कपड़े उतरवाकार पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
Video of beating a rooster goes viral in udham singh nagar
पंतनगर में कथित रूप से सुरक्षाकर्मी की पिटाई करते सुरक्षाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने फेसबुक पेज पर सुरक्षाधिकारी से संबंधित कुछ वीडियो और फोटो साझा की हैं। इनमें यह एक व्यक्ति को मुर्गा बनाकर लाठियों से पिटाई करते और एक में कपड़े उतरवाकार पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं फोटो में वह सुरक्षा गाडों से मजदूरी भी करवा रहे है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


विधायक बेहड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पंतनगर विवि के कुछ कर्मियों ने यह वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए हैं। इसको उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर साइग किया है। यह मामला बहुत ही गंभीर है। सुरक्षा अधिकारी को इस प्रकार किसी को भी नंगा करके मारने का अधिकार नहीं है। यदि कोई अपराधी भी है, तो उन्हें उसकी पिटाई का अधिकार किसने दिया है। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों से दिहाड़ी मजदूरों की भांति काम करवाना, यह सरासर गलत और मानवाधिकार का उल्लंघन है। वह एक दो दिन में देहरादून जाकर यह सभी वीडियो और फोटो राज्यपाल समेत मानवाधिकार आयोग को सौंपेंगे। आरोप लगाया कि और सुरक्षाधिकारी अपने गार्डों पर मानसिक दबाव बनाते हैं और अपने पैसों की उगाही करवाते हैं। आरोप है कि इस विवादित अधिकारी की कार्यशैली शुरू से ही पक्षपातपूर्ण रही है।
विज्ञापन


वीडियो में मौजूद व्यक्ति परिसर के बाहर का है। मेरे पास जेडी डेयरी का फोन आया था कि उनके पड़ोस में दरवाजा तोड़ के चोर घुसा है। जब गार्ड उसे पकड़ कर लाए तो वह उनसे और मुझसे अभद्रता करने लगा। जैसा उसने हम लोगों के साथ किया, वैसा ही हम लोगों ने उसके साथ किया। मैं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विवि हित में अपनी जिम्मेदारी का पूरा निष्ठा से निर्वहन कर रहा हूं। - डॉ. जितेंद्र सिंह बोहरा, सुरक्षाधिकारी विवि
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed