खटीमा। ललित सिंह पोखरिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में विक्की इलेवन नगरा ने रंजन सिग्नेचर इलेवन को 20 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
नगर के भुजिया नंबर तीन स्थित मैदान में शुक्रवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्की इलेवन नगरा की टीम 12वें ओवर में 90 रन बनाकर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजन सिग्नेचर इलेवन की टीम भी 11वें ओवर में ही 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तीन विकेट लेने वाले विक्की इलेवन के हिमांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्हें ईस्टर फैक्टरी के सुरक्षा अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने सम्मानित किया। कमेटी के अध्यक्ष दीपक खोलिया ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को विचवा इलेवन और विक्की इलेवन नगरा के बीच खेला जाएगा। वहां पर टूर्नामेंट के संरक्षक दीपक चंद, कै. दीवानी चंद, सूबेदार राज कुमार थापा, जीवन चंद, मनोज चंद, मनोज पोखरिया आदि थे।