{"_id":"684735d2a626d4c1ac0d8f09","slug":"verification-of-1364-e-rickshaws-and-cng-autos-in-15-days-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128114-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 15 दिन में 1364 ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 15 दिन में 1364 ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो का सत्यापन
Tue, 10 Jun 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर क्षेत्र में जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शों के खिलाफ यातायात पुलिस ने 26 मई से आठ जून तक दो चरणों में सत्यापन किया। 1364 ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो चालकों का वेरिफिकेशन किया गया। यातायात प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि सत्यापन के बाद से यूपी क्षेत्र के ई-रिक्शों का शहर में काफी हद तक आना बंद हो गया है। उन्होंने बताया 26 मई से 8 जून तक चालकों के सत्यापन के दौरान 1201 ई-रिक्शा चालकों और 163 सीएनजी ऑटो चालकों ने अपना सत्यापन कराया है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सत्यापन और अपने कागज दुरुस्त रखें। पुलिस समय-समय पर जांच अभियान चलाएगी।
विज्ञापन