फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand's largest Kendriya Vidyalaya will soon open in Khatima.

Udham Singh Nagar News: खटीमा में जल्द खुलेगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय

Wed, 31 Jan 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's largest Kendriya Vidyalaya will soon open in Khatima.
खटीमा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय। -संवाद
खटीमा। सीमांत क्षेत्र खटीमा में उत्तराखंड का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहा है। कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) 30 अप्रैल 2024 को विद्यालय का भवन हैंडओवर कर देगा। इसके बाद यहां एक से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

खटीमा में वर्ष 2019 से अस्थायी रूप से बंडिया गांव में जीआईसी के पुराने भवन में केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहा है जहां पर वर्तमान में कक्षा छह से नवीं तक के करीब 350 बच्चे अध्ययनरत हैं। अब शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खटीमा में करीब 38 करोड़ रुपये के बजट से निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को 30 अप्रैल 2024 तक पूरा करना है जिसे लेकर कार्यदायी संस्था के इंजीनियर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के एई प्रणय राठौर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य जनवरी 2023 से शुरू हुआ था, जिसे तय तिथि तक पूरा करने के लिए युद्वस्तर पर कार्य किया जा रहा है। संवाद

-
अध्यापकों के लिए आवासीय सुविधा
खटीमा। करीब छह एकड़ में बन रहे केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों के खेलने के लिए विशाल खेल मैदान के साथ ही अध्यापकों के लिए आवासीय सुविधा भी होगी। विद्यालय का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रधानाचार्य टी प्रकाश आर्य बताते हैं कि यदि तय तिथि तक केंद्रीय विद्यालय का भवन हैंडओवर हो जाता है, तो आगामी शिक्षा सत्र से यहां कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय सिविल सेक्टर में खुल रहा है, जो कि उत्तराखंड का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय होगा। संवाद

---
बच्चों को मिलेगी गुणवत्तायुक्त शिक्षा
खटीमा। केंद्रीय विद्यालय खुलने से खटीमा के बच्चों को भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी। अब तक केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने के लिए खटीमा के बच्चों को बनबसा केंद्रीय विद्यालय (चंपावत) में प्रवेश लेना पड़ता था। जिले के काशीपुर में भी केंद्रीय विद्यालय संचालित है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed