फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Two bears attacked a villager in khatima

Uttarakhand: दो भालुओं ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गांववाले; घायल का इलाज जारी

Thu, 29 Feb 2024 07:46 PM IST
हीरा मेहरा कीर्तिराज रुमाल, संवाद
कीर्तिराज रुमाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:46 PM IST
सार

Bears Attacked Villager: खटीमा में जानवर चराने के लिए जंगल गए एक ग्रामीण पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Two bears attacked a villager in khatima
भालू का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा के नानकमत्ता क्षेत्र में दक्षिणी जौलासाल रेंज में अपने पालतू जानवर चराने के लिए जंगल गए एक ग्रामीण पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एचताबिही निवासी प्रताप सिंह राणा (45) अपने जानवरों को चराने के लिए जंगल में गए थे। जंगल में जानवरों को चुंगता छोड़ वह कुछ दूरी पर जाकर बैठ गए। तभी झाड़ी में छिपे दो भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़ते हुए वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों भालू जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Kashipur: मामूली विवाद में उजड़ा परिवार, पति और पत्नी के आपसी झगड़े ने ले ली बेटी की जान; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि, बुधवार को सुरई रेंज में वन निगम के एक श्रमिक पर भी भालू ने हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed