फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: police arrested BJP leader Amit Singh in kashipur

ED Raid in Uttarakhand: उत्तराखंड में भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई के बाद हुआ एक्शन

Thu, 08 Feb 2024 03:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Feb 2024 03:10 PM IST
सार

काशीपुर में ईडी की टीम ने बुधवार को भाजपा नेता अमित सिंह के घर पर छापा मारा। दिनभर जांच पड़ताल की गई, देर रात करीब दस बजे आईटीआई थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अमित सिंह को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का करीबी बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: police arrested BJP leader Amit Singh in kashipur
भाजपा नेता अमित सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को काशीपुर में भाजपा के जिलामंत्री अमित सिंह के घर पर छापा मारकर दिन भर जांच पड़ताल की। टीम को घर से लाखों की नगदी, कुछ जेवरात, कागजात, 32 बोर के सात कारतूस और एक खोखा मिले। कारतूस के दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर देर रात करीब दस बजे आईटीआई थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अमित सिंह को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का करीबी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सात बजे ईडी की आठ सदस्यों की टीम बाजपुर रोड आलू फार्म स्थित भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के घर पर पहुंची। टीम ने वहां जांच पड़ताल शुरू की और इस दौरान घर के बाहर पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रही। इस दौरान पुलिस ने किसी को भी घर के अंदर और बाहर आने-जाने नहीं दिया। दिनभर टीम जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अमित सिंह के घर से लाखों की नगदी, कुछ जेवरात, दस्तावेज और अन्य सामान मिला है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई। टीम को घर से 32 बोर के सात कारतूस मिले जिनके कोई विधिक दस्तावेज अमित सिंह नहीं दिखा पाए। इस पर ईडी ने आईटीआई थाना पुलिस को सूचना दी। रात करीब दस बजे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी अमित सिंह को लेकर थाने पहुंचे और कारतूस के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- ED Raids in Kashipur: भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जोड़ा जा रहा मामला
 

अमित सिंह को जानिए
भाजपा की राजनीति में तेजी से चमके अमित सिंह इस समय भाजपा काशीपुर की जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री के पद पर आसीन हैं। वह पेशे से ठेकेदार बताए गए हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार अमित सिंह पहले भाजपा सरकार में वन मंत्री रह चुके हरक सिंह रावत के करीबी रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के समय हरक सिंह के वन और श्रम विभाग के मंत्री रहते सुर्खियां बंटोरी थीं। वह श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य भी रहे। हरक सिंह रावत के कांग्रेस में चले जाने के बाद भी अमित सिंह ने भाजपा नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी जगह बनाई और जिला मंत्री का पद भी पा लिया।
 

कम समय में बनाया नाम
अमित सिंह के बारे में लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से ही अमित सिंह का रसूख बढ़ा है। उनके पिता एक फैक्टरी में काम करते थे तब उनका परिवार सामान्य परिवारों की तरह ही रहता था लेकिन एक दशक के अंदर अमित सिंह जब अलग-अलग गाड़ियों में नजर आने लगे और उन्होंने बाजपुर रोड पर बड़ा घर बनाया।
 

कागजात ले गई ईडी 
सूत्रों के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे टीम अपने साथ कुछ कागजात भी ले गई। इस दौरान पुलिस कर्मी भी वहीं मौजूद रहे। ईडी की टीम के जाने के बाद पुलिस भी रवाना हो गई।

बाहर से मंगाया खाना
ईडी की टीम के अलावा किसी को भी घर से अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि दोपहर ड्राइवर से खाने के पैकेट मंगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed