फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Leaders reputation at stake on Nainital seat

Nainital: चुनावी रणभूमि में महारथियों के सामने साख बचाने की चुनौती, CM से लेकर इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 18 Mar 2024 11:32 AM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, संवाद
चंदन बंगारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:32 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों की परीक्षा तो होगी ही, प्रत्याशियों के अलावा सीएम से लेकर नेता प्रतिष्ठा की पतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। चुवान के नतीजों से कांग्रेस और भाजपा के महारथियों के सियासी भविष्य भी तय होंगे। पढ़िए खास रिपोर्ट...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Leaders reputation at stake on Nainital seat
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नैनीताल सीट पर हुए लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को 7,72,195 और कांग्रेस को 4,33,099 वोट मिले थे। सभी 14 विधानसभाओं में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा का रुद्रपुर सीट पर सबसे अधिक जीत का अंतर 59,183 रहा था और सबसे कम जीत का अंतर हल्द्वानी विधानसभा में 2661 वोटों का रहा था। उस समय चुनाव में मुकाबला भाजपा से अजय भट्ट और कांग्रेस से हरीश रावत के बीच था।

विज्ञापन

इस चुनाव में बदली सियासी तस्वीर के बीच दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगने जा रही है। पिछले चुनाव में विधायक रहकर अजय भट्ट को चुनाव लड़ाने वाले पुष्कर सिंह धामी इस बार प्रदेश के मुखिया हैं। नैनीताल सहित उनके पास पांचों सीटों का जिम्मा है लेकिन नैनीताल सीट पर प्रतिष्ठा ज्यादा ही दांव पर है। इस सीट पर शामिल खटीमा विधानसभा उनका गृहक्षेत्र है और वहां से वे दो बार विधायक रह चुके हैं। खटीमा विधानसभा से विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी पर भी अपनी विधानसभा में जीत की बढ़त के साथ ही लोकसभा में जीत दिलाने का जिम्मा भी होगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- मुसीबत में यात्री: उत्तराखंड रोडवेज का ऑनलाइन सिस्टम लॉक, नहीं बन सके टिकट; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य के पास वैसे तो प्रदेश की जिम्मेदारी रहेगी। अपनी लंबी सियासी पारी में वे लोकसभा की विभिन्न विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लिहाजा कांग्रेस के साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए भी वे बड़ी उम्मीद हैं। इसके साथ ही सितारगंज विधायक और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की प्रतिष्ठा भी इस सीट से सीधे जुड़ी हुई है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के सामने दूसरी जीत और पार्टी के लिए हैट्रिक बनाने का लक्ष्य है। कांग्रेस से अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं बढ़ पा रहा है।

रंजीत, प्रकाश, महेंद्र से प्रत्याशी या फिर कोई और..
कांग्रेस में नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। इधर प्रत्याशी चयन में देरी हो होने से कार्यकर्ताओं का जोश भी ठंडा है, वहीं पार्टी के प्रति नेताओं की निष्ठा भी कम होती जा रही है। कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक रंजीत रावत, डॉ. गणेश उपाध्याय और भुवन कापड़ी का नाम पैनल में भेजा गया था। कार्यकर्ताओं की ओर से यशपाल आर्य को मैदान में उतारने की मांग भी जोर शोर से की गई थी। लेकिन उन्होंने खुद ही कदम पीछे खींच लिए थे।

रंजीत के पक्ष में करन माहरा खड़े होना बताए जा रहे हैं, साथ ही लोकसभा की कईं कमेटियों ने उनको प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पास कर हाईकमान को भेजा था। लेकिन हाईकमान के पास पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और पूर्व सांसद डॉ.महेंद्र पाल के नाम आ गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार रंजीत, प्रकाश और महेंद्र पाल के नाम पर विचार चल रहा है। अब टिकट किसके हाथ आएगा, ये कल तक साफ हो जाएगा। कांग्रेस की कोशिश है कि ऐसा चेहरा सामने आए, जिस पर विरोध के स्वर नहीं उठ सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed