फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two Nepali youths who came to visit Nanakmatta Dam died in road accident

Accident: डैम घूमने आए दो नेपाली युवकों की मौत, तीसरे का पैर फ्रैक्चर...कार चालक ने मारी टक्कर; जानें मामला

Mon, 10 Jun 2024 01:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:35 PM IST
सार

Khatima: नेपाल के महेंद्र नगर शहर से नानकमत्ता डैम घूमने आए तीन बाइक सवार युवकों को देर रात लौटते समय कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे का पैर फ्रैक्चर हो गया।
 

विज्ञापन
Two Nepali youths who came to visit Nanakmatta Dam died in road accident
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेपाल के महेंद्र नगर शहर से नानकमत्ता डैम घूमने आए तीन बाइक सवार युवकों को देर रात लौटते समय कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे का पैर फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन

महेंद्र नगर, नेपाल निवासी निखिल जैरू (20) पुत्र लक्ष्मण जैरू, सागर परिहार (23) पुत्र बीर बहादुर और सोहन जैरू (23) पुत्र संतोष जैरू शनिवार को बाइक से नानकमत्ता डैम में घूमने आए थे। रात में तीनों एक ही बाइक से महेंद्र नगर लौट रहे थे। झनकट के पास हाईवे पर सामने आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर कार चालक भाग गया।

विज्ञापन

घायलाें को 108 एंबुलेंस से खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने निखिल और सागर को मृत घोषित कर दिया जबकि सोहन का पैर फ्रैक्चर हो गया। रविवार को दोनों का खटीमा में पोस्टमार्टम किया गया। सागर दो भाइयों में बड़ा था, जबकि मृतक निखिल चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: कुमाऊं में 15 लाख लीटर पानी पी गई जंगल की आग, कहां कितना हुआ खर्च; चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने


चचेरे भाइयों को साथ नानकमत्ता लाया था सागर
परिजनों ने बताया कि सागर नेपाल के डडेलघुटा शहर में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह अपने घर महेंद्र नगर आया था। शनिवार को वह दो चचेरे भाइयों निखिल और सोहन को अपनी बाइक से नानकमत्ता डैम घुमाने के लिए लाया था। परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक में सवार थे। बाइक सागर चला रहा था जबकि निखिल बीच में और सोहन पीछे बैठा था। 

गुजरात में नौकरी के लिए आया था निखिल
परिजनों ने बताया कि निखिल कुछ समय पहले भारत के गुजरात शहर में नौकरी के लिए आया था, लेकिन काम न मिल पाने के चलते वापस महेंद्र नगर लौट गया था। वहीं घायल सोहन ने सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया है। कुछ समय बाद उसे भर्ती में शामिल होना है, लेकिन पैर फ्रैक्चर होने से उसके भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना अब मुश्किल लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed