फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fire consumed 15 lakh liters of water in Kumaon Uttarakhand

Uttarakhand: कुमाऊं में 15 लाख लीटर पानी पी गई जंगल की आग, कहां कितना हुआ खर्च; चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Mon, 10 Jun 2024 01:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:15 PM IST
सार

कुमाऊं में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इस फायर सीजन में 15 फरवरी से अब तक कुल 15.45 लाख लीटर पानी जंगलों की आग बुझाने में खर्च हो गया।

विज्ञापन
Forest fire consumed 15 lakh liters of water in Kumaon Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक तरफ समूचे कुमाऊं में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इस फायर सीजन में 15 फरवरी से अब तक कुल 15.45 लाख लीटर पानी जंगलों की आग बुझाने में खर्च हो गया। अकेले अल्मोड़ा जिले में इस फायर सीजन में जंगलों की आग पांच लाख लीटर पानी पी गई।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले में फायर सर्विस से मिले आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। जिले में रानीखेत और अल्मोड़ा में दो फायर सर्विस स्टेशन स्थापित हैं। अल्मोड़ा फायर सर्विस में इस फायर सीजन में जंगलों में आग लगने की 122 जबकि रानीखेत फायर सर्विस के मुाताबिक 87 घटनाएं दर्ज हुईं। संसाधनों के अभाव से जूझ रहे वन विभाग के लिए जंगलों की आग बुझाना चुनौती हुआ। फायर सर्विस ने इन सभी घटनाओं में अपने संसाधनों से आग बुझाई। अल्मोड़ा फायर सर्विस ने 2,64,000 और रानीखेत ने 2,38,000 लीटर पानी का प्रयोग कर जंगलों को आग से बचाया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Morning News: उत्तराखंड के लिए खास रहा रविवार का दिन...टम्टा को मोदी कैबिनेट में मिली जगह, पढ़िए बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


287 हेक्टेयर जंगल जले:
अल्मोड़ा वन विभाग के मुताबिक अब तक 157 घटनाओं में 287 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से बारिश के बाद जंगल की आग शांत है, इससे वन विभाग और फायर सर्विस में राहत है।

कहां कितना पानी हुआ खर्च
स्थान       पानी 
अल्मोड़ा    2.64
रानीखेत    2.38
बागेश्वर    3.00
पिथौरागढ़    0.15
चंपावत    4.30
नैनीताल    3.00

इस फायर सीजन में अग्निशमन विभाग ने जंगलों की सुरक्षा के प्रति बेहतर काम किया है। जंगलों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए ढाई लाख लीटर से अधिक पानी का उपयोग हुआ।
- महेश चंद्र, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed