Rudrapur: आयरलैंड की महिला के खाते से साइबर ठग ने उड़ाए 1.53 लाख, ठगी का लिंक रुद्रपुर से जुड़ा; केस दर्ज
आयरलैंड निवासी एक महिला से डेढ़ लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का लिंक रुद्रपुर से होने के चलते एसएसएपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विस्तार
आयरलैंड निवासी एक महिला से डेढ़ लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का लिंक रुद्रपुर से होने के चलते एसएसएपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
आयरलैंड के कार्क शहर के बेल न्यू कोर्ट फ्रैकफील्ड निवासी गिलियन ओ महोनी ने दूतावास को भेजे पत्र में बताया था कि उसको 14 जून 2023 को 087 नंबर से कॉल आई थी। काॅलर ने खुद को एक रिवोल्ट एजेंट बताया था। कॉलर ने बताया कि उसका रिवोल्ट खाता हैक हो गया है। इस खाते का प्रयोग कर भारत में खरीदारी की गई है। उसको खाते से निकले रुपये वापस लाने के लिए एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया था।
ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: धधक रहे कुमाऊं के जंगल, 24 घंटे में 33 जगह लगी आग; वन संपदा को भारी नुकसान