फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Capture of government land on India-Nepal border

Khatima: भारत-नेपाल बॉर्डर पर सरकारी भूमि पर कब्जा, पुलिस ने एसडीएम को सौंपी रिपोर्ट; सीओ बोले- होगी कार्रवाई

Thu, 18 Apr 2024 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Apr 2024 12:48 PM IST
सार

Uttarakhand News: भारत-नेपाल बॉर्डर के पास सरकारी जमीन पर मकान बना रहे व्यक्ति पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामला सामरिक दृष्टि से अति संवेदनशील होने के चलते इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Capture of government land on India-Nepal border
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सरकारी जमीन पर मकान बना रहे व्यक्ति पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामला सामरिक दृष्टि से अति संवेदनशील होने के चलते इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नेपाल सीमा के पास वन महोलिया और सिसैया मेलाघाट रोड के मध्य से नेपाल व यूपी को जाने वाली सडक के किनारे सिसैया, मेलाघाट निवासी जुल्फीकार पुत्र अकबर अली मकान बना रहा था।

विज्ञापन

16 अप्रैल को मेलाघाट क्षेत्र से लौटते समय झनकईया थाना पुलिस ने जुल्फीकार से जमीन के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह वैध कागजात नहीं दिखा सका। उक्त स्थान के सामरिक दृष्टि से अति संवेदनशील होने के चलते पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह जमीन सरकारी है। पुलिस के मुताबिक, वह सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर रहा था। थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि वह सरकारी संपत्ति में प्रवेश कर विधि विरुद्ध तरीके से अनाधिकृत कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहा था।

विज्ञापन


इसके अलावा निर्माण सामग्री भी सड़क पर बिखेरी हुई थी जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। पुलिस ने ईंटों को कब्जे में लेकर आरोपी जुल्फीकार के खिलाफ आईपीसी की धारा 283,290, 447 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये पढ़ें- Rudrapur: देखते ही देखते आग का गोला बना कैंटर, लपटें देख लोग बनाने लगे वीडियो; ऐसे बची चालक की जान

सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - विमल रावत, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed