{"_id":"65ba315c781747503701bb49","slug":"uttarakhand-news-body-of-child-missing-for-three-days-found-in-drain-in-bazpur-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: तीन दिन से लापता मासूम का शव नाले में मिलने से सनसनी, घर के आंगन से गायब हुआ था जय; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: तीन दिन से लापता मासूम का शव नाले में मिलने से सनसनी, घर के आंगन से गायब हुआ था जय; जानें मामला
Wed, 31 Jan 2024 05:09 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 31 Jan 2024 05:09 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक गांव नरखेड़ा में तीन दिन पहले घर के आंगन में खेल रहा तीन साल का मासूम अचानक गायब हो गया। अब मासूम बच्चे का शव नाले से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बच्चे का नाले में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाजपुर के गांव नरखेड़ा में तीन दिन पहले घर के आंगन में खेल रहा तीन साल का मासूम अचानक गायब हो गया। अब मासूम बच्चे का शव नाले से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि, बीती 28 जनवरी को दोपहर के समय गांव नरखेड़ा निवासी अजय कुमार का तीन साल का बेटा जय घर के आंगन में खेल रहा था कि अचानक लापता हो गया। खोजबीन करने पर बच्चे का कोई पता नहीं चला। पिता अजय की ओर से कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई गई थी। जिस पर बच्चे की तलाश में कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गई। बुधवार सुबह से पुलिस टीम ने घर के पास नाले में खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से नाले का पानी निकालकर जेसीबी मशीन से खोजबीन की।
विज्ञापन
ये पढ़ें- समय से पहले खिला बुरांश का फूल: वैज्ञानिक भी हैरान, औषधीय गुणों पर पड़ेगा असर, इन बीमारियों में है फायदेमंद
विज्ञापन
इस दौरान मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ। यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बच्चे के शव की सूचना से पूरा गांव शोक में डूब गया।