फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Accident in Khatima three Youths killed in collision between school bus and motorcycle

Uttarakhand Accident: खटीमा में हादसा; स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Fri, 30 Jan 2026 07:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Jan 2026 07:54 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: प्रतापपुर नंबर नौ के पास सामने से तेज गति से आ रही एक निजी बस ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार युवकों की जान चली गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident in Khatima three Youths killed in collision between school bus and  motorcycle
सड़क हादसे में तीन युवकों की माैत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। इस दुखद घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे झनकट से बाइक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। बाइक देवेंद्र चला रहा था। तभी प्रतापपुर नंबर नौ के पास सामने से तेज गति से आ रही नानकमत्ता स्थित एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: स्कूलों में कंप्यूटर दे दिए पर बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नसीब नहीं, बिजली और पानी का भी संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर परिजनों ने तीनों को खटीमा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। खटीमा उप जिला अस्पताल में तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र और राजेश राज मिस्त्री का काम करते थे, जबकि राजेश पुत्र दर्शन सिंह उनके साथ मजदूरी का काम करता था।

तीनों झनकट से कुछ सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे, तभी रास्ते में निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बस चालक मौके से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed