फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Unlock Creates Mess

लॉकडाउन खुलते ही सड़कों पर दौड़े वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Unlock Creates Mess
काशीपुर में माता मंदिर रोड स्थित पीएनबी बैंक के गेट पर लगी ग्राहको की भीड़ - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। लॉकडाउन खुलते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क पर वाहनों की भीड़ के चलते पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

प्रशासन ने 11 जुलाई की रात से 14 जुलाई की रात तक शहर में पूर्ण लॉकडाउन किया था। बावजूद इसके रैपिड एंटीजन जांच में रोज 20 से अधिक मरीज पाए जा रहे थे। प्रशासन ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 18 जुलाई की रात कर दिया था। शनिवार और रविवार को शासन के निर्देश पर लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया गया था। सोमवार को कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शहर से लॉकडाउन हटा दिया गया है। सुबह से ही लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए निकल पड़े। बाजार और सड़कों पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की भीड़ के चलते पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे गए। चीमा चौराहा पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए महज एक सिपाही लगाया गया था।
विज्ञापन

पीएनबी गेट पर उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां
काशीपुर। सोमवार को लॉकडाउन हटते ही रामनगर, जसपुर, बाजपुर, चीमा चौराहा के पास, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड स्थित बैंकों में निकासी के लिए ग्राहक उमड़ पड़े। अधिकांश बैंकों के चैनल बंद होने पर लोग बाहर ही अपनी बारी का इंतजार करते रहे। माता मंदिर रोड स्थित पीएनबी के गेट पर लगे चैनल पर ग्राहक पहले नंबर आने के लिए एक दूसरे से चिपक कर खड़े रहे। जिसके चलते सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती देखी गई। सामाजिक दूरी का पालन कराने को न तो बैंक सुरक्षा कर्मी और न ही ग्राहकों ने गंभीरता दिखाई।

काशीपुर में मुख्य बाजार में लगा जाम।

काशीपुर में मुख्य बाजार में लगा जाम।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed