{"_id":"682e24bd6e5ccdd208021872","slug":"university-officials-questioned-in-harassment-case-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-124983-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उत्पीड़न मामले में विवि के अधिकारियों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उत्पीड़न मामले में विवि के अधिकारियों से की पूछताछ
Thu, 22 May 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय की कीट वैज्ञानिक डाॅ. रुचिरा तिवारी ने डीजीपी और एसएसपी सहित थाने में तहरीर देकर तत्कालीन विभागीय हेड पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर एसआई नीलम मेहता ने डाॅ. रुचिरा के अलावा डाॅ. जेपी पुरवार, डाॅ. आरपी मौर्या और एओ केसी पपनै से पूछताछ की।
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय की कीट वैज्ञानिक डाॅ. रुचिरा तिवारी ने वर्ष 2023 में तत्कालीन विभागीय हेड डाॅ. प्रमोद मल्ल पर अभद्रता का आरोप लगाया था। डाॅ. रुचिरा ने पुलिस को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 19 अगस्त 2023 को कीट विज्ञान विभाग में डाॅ. मल्ल ने संकाय सदस्यों की मीटिंग बुलाई थी।
वह सुबह 10 बजे पहुचीं तो डॉ. मल्ल ने बताया कि मीटिंग खत्म हो गई है। उन्हें गेटआउट और इडियट जैसे शब्द कहते हुए हड़काने लगे। इस दौरान वहां पर डाॅ. पुरवार, डाॅ. मौर्या और पपनै भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उनकी शिकायत पर कुलपति की ओर से डीन होम साइंस डाॅ. अलका गोयल की अध्यक्षता में ही दो बार जांच कमेटी गठित की गई और दोनों बार उनका पक्ष लिए बिना जांच को निक्षेपित कर दिया गया। उन्होंने कुलपति से मामले में रिव्यू करने का निवेदन किया परंतु, उसे भी नकार दिया गया। इसके बाद न्याय के लिए उन्होंने पुलिस से शिकायत की।