फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Unidentified car crushed cyclist, dies

साइकिल सवार को अज्ञात कार ने रौंदा, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Unidentified car crushed cyclist, dies
परमेश्वरी प्रसाद, मृतक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। साइकिल से ड्यूटी जा रहे ब्रिटानिया कंपनी के कर्मचारी को अज्ञात कार चालक ने रौंद दिया। घायल कर्मचारी ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम आगापुर तहसील मिलक रामपुर (यूपी) और हाल आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी परमेश्वरी प्रसाद (44) पुत्र चंद्रसेन आर्य सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में काम करता था। बीते सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी बीच सिडकुल में वुडहिल कंपनी के पास अज्ञात सफेद रंग की कार चालक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात घायल कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। मृतक पांच-भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैै। परमेश्वरी की मौत से उसकी पत्नी इंद्रेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि कर्मचारी को कुचलने वाले कार चालक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed