फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncle Killed nephew in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: खेत में काम कर रहे किसान की चाचा ने गोली मारकर की हत्या

Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Uncle Killed nephew in Rudrapur
नलकूप के लिए बिजली का तार लगाने पर हुआ था विवाद, छह माह पहले ही मृतक का हुआ था विवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े खेत में काम कर रहे एक युवा किसान की नलकूप के तार को लेकर हुए विवाद में चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। तमंचे से फायर झोंकते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था।
बिंदुखेड़ा-रायपुर निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) पुत्र तारा सिंह सुबह अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए चाचा सुच्चा सिंह के खेत से सटे बिजली के पोल से तार लगाने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू की छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

अफरातफरी के बीच परिजन बुरी तरह जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाॅक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गए। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों ने बताया कि राजू का छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ विवाह हुआ था। पति की मौत से पत्नी भी सदमे में है। राजू दो भाइयाें और पांच बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी बताया जा रहा है, तहरीर के आधार पर उसके विरुद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed