फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बजट के अभाव में रुद्रपुर शहर के 172 आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं बंटा टीएचआर

बजट के अभाव में रुद्रपुर शहर के 172 आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं बंटा टीएचआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर । शहरी क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप में स्थित बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का एसडीएम व तहसीलदार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि शहरी क्षेत्रों में बजट के अभाव में टीएचआर नहीं बांटा जा रहा है। केवल ऊर्जा पोषाहार बांटा गया है।
विज्ञापन
दरअसल हर महीने की पांच तारीख को गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए पोषाहार वितरित किया जाता है । पिछले दिनों यह शिकायत मिली थी कि पोषाहार की गुणवत्ता खराब थी, जिस पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने इसकी जांच के निर्देश दिये थे । सीडीओ हिमांशु खुराना के निर्देश मिलने के बाद एसडीएम विशाल मिश्रा व तहसीलदार अमृता शर्मा जांच करने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे तो पता चला कि बजट के अभाव में राशन वितरण कार्य नहीं हो रहा है, जबकि मात्र ऊर्जा पोषाहार महिलाओं को बांटा जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed