फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जवाहरनगर ग्राम के लोगों की डीएम से गुहार, हम नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते

जवाहरनगर ग्राम के लोगों की डीएम से गुहार, हम नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
जवाहरनगर ग्राम के लोगों की डीएम से गुहार, हम नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते
ज्ञापन जिला अधिकारी को देते हुए - फोटो : Amar Ujala
शांतिपुरी। क्षेत्र में प्रस्तावित नगर पंचायत में जवाहर नगर गांव को शामिल नहीं करने की मांग उठ रही है। ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के अध्यक्ष दीपा कांडपाल ने ग्रामवासी की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों के गांव जवाहरनगर को नगर पंचायत में ना मिलाने की मांग को लेकर जिला अधिकारी रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जवाहर नगर स्वतंत्र सेनानियों का गांव को नगर पंचायत में शामिल नहीं किया जाए। मात्र एक राजस्व ग्राम सभा जवाहरनगर के अलावा जो भी क्षेत्र नगर पंचायत में शामिल किए जा रहे हैं, सभी क्षेत्र अवैध कब्जे वाली भूमि पर बसे हैं। इसका जवाहर नगर राजस्व गांव से कोई मौलिक संबंध नहीं है। भविष्य में रेलवे तथा हाईवे विस्तारीकरण होने की दशा में सभी लोगों को स्थानांतरण किया जा सकता है।इस दशा में इन अवैध कॉलोनियां आदि का दवाब राजस्व ग्राम सभा जवाहरनगर पर पड़ सकता है। अगर इस दशा में नगला नगर पंचायत बनाया जाता है तो इसमें मात्र एक राजस्व स्वतंत्रा सेनानी का जवाहर नगर ग्राम द्वारा नगर को नगला नगर पंचायत में शामिल ना करा जाए। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य लता पटवाल, पंकज कोरंगा , डी एन जोशी, बिशन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed