फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कांग्रेसियों ने फूंका मेयर का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका मेयर का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने फूंका मेयर का पुतला
रुद्रपुर के भुरारानी में प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और भूरारानी के पार्षद मोहनखेड़ा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने भूरारानी में मेयर रामपाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लाखों रुपये ख़र्च करने के बाद भी निगम की कूड़ा वाली गाड़ियां कई कई दिन तक कलेक्शन करने नहीं जा रही हैं। निगम प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। एक तरफ कोरोना जैसी महामारी क्षेत्र में चल रही है और दूसरी और डेंगू भी अपने पैर पसार रहा है, लेकिन निगम प्रशासन नींद में है। अगर निगम प्रशासन होश में नहीं आया तो कांग्रेस कार्यकर्ता रोजाना शहर की बस्तियों में जाकर हर वार्ड में जाकर निगम प्रशासन की पोल खोलेंगे और जगह-जगह पुतले जलाएंगे।
विज्ञापन
वहां ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश पंत, सुनील जड़वानी, मोनू निषाद,महामंत्री राजीव कामरा, राम दयाल सिंह, इंदरसिंह रौतेला, नरेश शर्मा, ओंकार सिंह, मनोज कुशवाहा,राजेंद्र सिंह, जगत सिंह, कन्हैया लाल, सोनू साहनी, जगत नेगी, बृजमोहन, चंद्र मोहन चौहान, मिथिलेश आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed