{"_id":"5f7b9acf8ebc3e9b90282bd2","slug":"udham-singh-nagar1601936079","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, पथराव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, पथराव
रुद्रपुर में अस्पताल गेट पर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
रुद्रपुर। रुद्रपुर में तीनपानी स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के नाम पर लूट-खसोट करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया और अस्पताल का गेट बंद कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत पहले हो चुकी थी, लेकिन पैसा ऐंठने के लिए इसे जिंदा दिखाया गया। अस्पताल पर पथराव भी कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। पथराव में एम्बुलेंस चालक को चोटें आई है। जानकारी के अनुसार सिरसा फार्म , बहेड़ी यूपी निवासी बाइक सवार दो भाइयों 22 वर्षीय बलवीर सिंह और 18 वर्षीय हरजिंदर सिंह का गत 25 सितंबर को कार से एक्सीडेंट हो गया था। दोनों को मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 27 सितंबर को छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़े भाई का ईलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह बड़े भाई की भी मौत हो गई। युवक की मौत आक्रोशित परिजनों अस्पताल में ही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ईलाज के नाम पर अस्पताल 10 लाख रुपये ले चुका है, जबकि उनके बेटे की मृत्यु पहले हो चुकी थी।इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष नहीं मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना से सदमे में आये परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
घटना से सदमे में आये परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।