गूलरभोज। केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में पारित किए गए कानून का जहां कांग्रेस या अन्य विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। वहीं भाजपाइयों ने आज इसके समर्थन में विशाल ट्रैक्टर किसान रैली निकाली। इस रैली का शुभारंभ पूर्व सांसद बलराज पासी, रुद्रपुर के मेयर रामपाल व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अतुल पांडे ने संयुक्त रूप से भाजपा प्रतीक चिन्ह का ध्वज लहरा कर किया। इससे पहले पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि 70 सालों से किसानों का शोषण करने वाली किसान नीति की एवज में अब केंद्र की मोदी सरकार ने किसान हित में एक नया बिल पारित किया है। जिसमें किसानों को एमएसपी से अधिक दाम ही पर ही उनकी फसल बिकेगी जिससे किसानों को लाभ होगा। जमीदारी और अन्य आढ़तियों व किसानों का शोषण करने वाले लोगों की नीति पर लगाम लगेगी वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं को सिर्फ आलोचना ही करनी आती है।भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल पांडे ने कहा कि धीरे-धीरे किसानों को समझ में आ रहा है कि कौन सरकार उनके पक्ष की है और कौन विपक्ष की है। इसी के रूप में एक विशाल रैली किसान आज निकाल रहे हैं। यह रैली शिक्षा मंत्री के आवास से प्रारंभ होकर गदरपुर दिनेश पुर मटकोटा मार्ग से होते हुए दिनेशपुर में इस रैली का समापन हुआ। इस मौके पर चंद्रकांत मंडल, अनादि रंजन मंडल, सतीश चुघ, तरुण दूबे, हिमांशु सरकार, भवेश, गौरव रेलहन, दीपक गोस्वामी, रमेश, भूपेंद्र आर्य सहित तमाम लोग मौजूद थे रैली में गूलरभोज दिनेशपुर गदरपुर क्षेत्र के किसानों की संख्या अधिक थी।