फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हाथरस की घटना को लेकर युवा कांग्रेसियों में रोष, फूंका पुतला

हाथरस की घटना को लेकर युवा कांग्रेसियों में रोष, फूंका पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
हाथरस की घटना को लेकर युवा कांग्रेसियों में रोष, फूंका पुतला
रुद्रपुर डीडी चौक में यूपी पुलिस व प्रशासन का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। हाथरस की बेटी के बर्बर हत्या कांड व उनके परिजनों के आंसू पोंछने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की ओर से की गई धक्का-मुक्की गिरफ्तारी व मुकदमा किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु व कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर यूपी सरकार का पुतला फूंका। साथ ही एकत्रित कांग्रेसियों ने यूपी सरकार मुर्दाबाद, हाथरस की बिटिया को इंसाफ दो, तानाशाही नहीं चलेगी के नारों के साथ प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु ने कहा कि हाथरस की बेटी दरिंदों की दरिंदगी, इलाज के अभाव व सिस्टम की काहिली के कारण दम तोड़ गई। इस बर्बर हत्याकांड से पूरा देश बेहद रोष एवं शोक में है। उत्तर प्रदेश का सरकारी सिस्टम लगातार ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रहा है, वहीं आधी रात को बिना परिजनों की सहमति के धार्मिक मान्यताओं तक को ध्वस्त करते हुए पीड़िता का अंतिम संस्कार कर देना यह दिखाता है कि यूपी पुलिस अपनें हाकिमों को खुश करने के लिए मानवता को तार तार कर रही है। वहां पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मण्डल, उपाध्यक्ष बंटी मंडल, विकास विश्वास, पूर्व छात्रसंघ सचिव अभीजीत पाठक, पूर्व उपाध्यक्ष जावेद अख्तर सतनाम सिंह, राजेश तनेजा, समीर अली फारुकी, जॉनी चंडालिय, पवित्र मंडल, अमित विश्वास, मानस बैरागी, राघव सिंह, राकेश यादव, रहीम अंसारी, भूपेंद्र कुमार, नितिन शाही, नारद, इमरान खान, गौतम घरामी, आदि सहित अनेक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed