फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   राखी के लिए पीएम मोदी ने पत्र भेजकर रुद्रपुर की दीपा का जताया आभार

राखी के लिए पीएम मोदी ने पत्र भेजकर रुद्रपुर की दीपा का जताया आभार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
राखी के लिए पीएम मोदी ने पत्र भेजकर रुद्रपुर की दीपा का जताया आभार
स्पीड पोस्ट के माध्यम से दीपा को आज ही सुबह मिला पीएम मोदी का पत्र। - फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुझे राखी भेजने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। पीएम मोदी के लिखे गए इस पत्र को पढ़कर रुद्रपुर कौशल्या एनक्लेव निवासी दीपा मटेला खुशी से फूली न समाईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र की फोटो खिंचकर शेयर कर दी।
विज्ञापन
अमर उजाला अखबार ने 29 जुलाई के अंक में दीपा द्वारा बनाई गई पहाड़ की लोक संस्कृति पर ऐपण राखी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसमें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पीएम नरेंद्र मोदी को राखी भेजने का भी जिक्र किया गया था। उसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से दीपा को ऐपण राखी के बहुत आर्डर मिले। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है कि एक दूसरे का ध्यान रखने की भावना ही हमारी संस्कृति को विशिष्ट बनाती है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में हमें दूसरों के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाया है। दीपा मटेला कहतीं हैं कि पीएम मोदी का पत्र मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई है।
विज्ञापन

राखी के लिए पीएम मोदी ने पत्र भेजकर रुद्रपुर की दीपा का जताया आभार
दीपा मटेला। - फोटो : Amar Ujala
दीपा मटेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed