फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दो पक्षों में विवाद के बाद टकराव, सात लोग घायल

दो पक्षों में विवाद के बाद टकराव, सात लोग घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद के बाद टकराव, सात लोग घायल
रुद्रपुर में हुई मारपीट में घायल युवक - फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। बगवाड़ा मंडी समिति गेट पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और हथियार चले और दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। विवाद की वजह लेनदेन को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम सहजनी निवासी मनप्रीत बगवाड़ा की एक कंपनी में नौकरी करता है। मनप्रीत से एक हफ्ता बगवाड़ा भट्टा निवासी शानू से विवाद हो गया था। लेकिन लोगों ने मामला शांत कराया था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे मनप्रीत ने फ़ोन कर पाने साथी विवेक और बंटी को बगवाड़ा मंडी के पास बुला लिया था। इसी बीच वहाँ शानू अपने दोस्तों लक्ष्मण, अमरजीत, अजय के साथ पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। मारपीट में एक पक्ष के मनप्रीत, विवेक, बंटी और दूसरे पक्ष के शानू, लक्षमण, अमरजीत और अजय घायल हो गया। एक पक्ष के मनप्रीत ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के शानू ने भी विपक्षी पर मारपीट और फायरिंग का आरोप मढ़ा है। एसएसआई बीसी जोशी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद के बाद टकराव, सात लोग घायल
रुद्रपुर में हुई मारपीट में घायल युवक - फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर में हुई मारपीट में घायल युवक

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed