{"_id":"5f4a05878ebc3e6d025098fa","slug":"udham-singh-nagar1598686599","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने फीसमाफी के लिए खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेजा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लोगों ने फीसमाफी के लिए खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेजा
ररुद्रपुर के डीडी चौक में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान निजी स्कूलों की फीस माफ करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुहिम तेज हो गयी है। शनिवार को लोगों ने फीस माफी को लेकर डीडी चौक में प्रदर्शन किया। लोगों ने खून से फीस माफी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। सीपी शर्मा ने कहा कि चार लोगों ने खून से पत्र लिखा है और उसे स्पीड पोस्ट से मुख्यमंत्री को भेजा है। उनकी मांग है कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के दौरान निजी स्कूलों की फीस माफ की जाए। लॉक डाउन के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। इसके चलते वे स्कूलों की भारी भरकम फीस देने में असमर्थ है। वहां पर तजिंदर सिंह विर्क, अमन सिंह,नंदलाल, संदीप चीमा, अमन ढिल्लो,हिमांशु शुक्ला सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।