फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   udham singh nagar news, maonsoon

Udham Singh Nagar News: 28-29 जून को उत्तराखंड में दस्तक देगा मानसून

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
udham singh nagar news, maonsoon
पंतनगर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में 28-29 जून तक मानसून के आने की स्थिति बन रही है। इसके इतर तराई में सूरज के तेवरों को अरब सागर में उठे बिपरजाॅय नामक चक्रवात के आंशिक असर ने कुछ हद तक ठंडा कर दिया है। जिसके अभी तीन दिन तक और बने रहने की संभावना है। इन तीन दिनों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि जब हवाएं पूर्व-दक्षिण दिशा में चलें और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो तो समझ लेना चाहिए कि मानसून आ गया है। बुधवार की बारिश और अगले तीन दिन की संभावित बारिश मानसून की न होकर बिपरजाॅय के आंशिक असर का परिणाम है। बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 74 प्रतिशत आर्द्रता के बीच दक्षिण-पूर्व दिशा में 2.7 किमी प्रतिघंटा के वेग से गर्म हवा चली। फिलहाल अभी तीन दिन और बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे आगामी कुछ दिनों तक मौसम खुशगवार रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed