{"_id":"5f15e58e8ebc3e638f5668e8","slug":"two-teens-drowned-in-manrega-well-kashipur-news-hld39044164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। तालाब में नहाते समय दो बालक मनरेगा के तहत खोदे गए तालाब में डूब गए। साथी बच्चों की सूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों दोनों बालकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव अपने साथ ले गए।
मुरादाबाद के थाना भगतपुर ग्राम अलीगंज निवासी नामे अली पिछले एक साल से अपने परिवार के साथ पैगा में रहता है। भोजपुर निवासी राजेश का परिवार भी पैगा में रहता है। सोमवार को लगभग 12 बजे ग्राम पैगा निवासी नामे अली का पुत्र आसिफ (13) और राजेश का पुत्र रोबिन (12) गांव में स्थित स्कूल के पास मनरेगा से बनाये गए तालाब में नहा रहे थे। दो बालक तालाब के किनारे बैठे थे। नहाते समय दोनों की गहरे पानी में डूब गए। बालकों को डूबते देख किनारे बैठे बच्चों ने ग्रामीणों को इस संबंध में सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर दोनो बच्चो के तालाब में उतराते मिले। दोनों सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. मोनिका, डॉ. राजीव चौहान और डॉ. कमलजीत ने बच्चों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आसिफ तीन भाइयो में दूसरे नंबर का था। नामे ने पैगा के पास एक रिजार्ट ठेके पर लिया है। हादसे के बाद दोनों बच्चों के परिजन शवों को लेकर अपने पैतृक गांव चले गए है। सरकारी अस्पताल के डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है।