{"_id":"652d084119853c72300ab0a4","slug":"two-smugglers-arrested-with-8-40-grams-of-smack-in-khatima-and-kichha-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्रवाई: 8.40 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्रवाई: 8.40 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 16 Oct 2023 03:24 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 16 Oct 2023 03:24 PM IST
सार
खटीमा और किच्छा में पुलिस ने दो लोगों को 8.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने दो लोगों को 8.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार को थाने के पुलिस ने भंगा तिराहे पर पुरानी मंडी किच्छा निवासी राजेश कुमार को पकड़ा तो उसके पास से चार ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
इधर रविवार को चकरपुर चौक प्रभारी प्रियांशु जोशी ने चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान इस्लाम नगर निवासी साहिल मजीद को नदन्ना-बिगराबाग पुलिया के पास से 4.40 ग्राम स्मैक के साथ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
खटीमा में इस साल 150 ग्राम स्मैक मिली
खटीमा कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2023 में पुलिस ने 150 ग्राम स्मैक, 1273 लीटर कच्ची शराब, 1.758 किलो अफीम, 211 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। साथ ही कच्ची
शराब के मामले में 73 केस दर्ज किए हैं। साथ ही 76 लोगों गिरफ्तार किए हैं।