{"_id":"5f4bf5368ebc3e3cff2ec3ba","slug":"two-smugglers-arrested-to-smack-a-woman-arrested-kashipur-news-hld395191115","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को स्मैक की डिलीवरी देने पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को स्मैक की डिलीवरी देने पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
काशीपुर के आईटीआई थाने में पकड़े गए स्मैक के साथ आरोपी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। नशे की आदी एक महिला को स्मैक डिलीवर करने आए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 8.5 ग्राम स्मैक बरामद की है। आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी एक महिला स्मैक के नशे की आदी है। नशे का कारोबार करने वाले लोग उसके घर स्मैक की डिलीवरी देने आते रहते हैं।
सूचना पर वह एसआई नीलम मेहता, कांस्टेबल उमेश तोमक्याल, देवेंद्र विष्ट और मुकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो महिला के घर के बाहर दो व्यक्ति खड़े मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से 8.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आवास विकास काशीपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ भोलू और गदरपुर निवासी मोहम्मद सादिक बताया है। दोनों फतेहगंज, बरेली (यूपी) से स्मैक की खेप लाकर महिला को बेचते थे। कुछ अन्य लोग भी उनके ग्राहक बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।