{"_id":"601d96e98ebc3ed1ac0740ed","slug":"two-operation-theatre-seized-in-sitarganj-sitarganj-news-hld413726971","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर और एक पैथोलॉजी लैब सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर और एक पैथोलॉजी लैब सील
विज्ञापन
सितारगंज में निजी अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष का निरीक्षण कर उसे सील करते अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ड?
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। जिला चिकित्सालय एवं पीसीपीएनडीटी के अधिकारियों ने क्षेत्र के चार निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान दो अस्पतालों में संदिग्ध तरीके से की जा रही सर्जरी पर दोनों के ऑपरेशन थिएटर सील कर दिए गए। यही नहीं अस्पताल की पैथोलॉजी में तकनीशियन और एक्सपर्ट न होने पर उसे भी सील कर दिया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरेंद्र मल्लिक ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।
शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मल्लिक ने पीसीपीएनडीटी के कोआर्डिनेटर प्रदीप सिंह महर के साथ नगर के न्यू लाइफ केयर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों की सर्जरी होने की बात सामने आई। जहां सर्जरी करने के बाद जच्चा-बच्चा को भर्ती किया गया था जबकि कोई भी सर्जन मौके पर नहीं मिला।
इसी तरह बिना तकनीशियन व एक्सपर्ट के अस्पताल में पैथोलॉजी लैब भी संचालित मिली। इस पर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर व पैथोलॉजी लैब को सील कर वहां भर्ती जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
इसके बाद नानक हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त मिलीं और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. बीएल साहनी भी मौके पर मौजूद मिले। इसी तरह नानकमत्ता के गुरु रामदास हॉस्पिटल में सर्जरी के तीन मरीज मिले। अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. यादव की ओर से सर्जरी की जाने की बात कही गई जबकि मौके पर आयुर्वेद के डॉक्टर अखलाक अहमद मौजूद थे।
नियम विरुद्ध ऑपरेशन कक्ष चलाने के आरोप में यहां भी कक्ष को सील कर दिया गया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि दो अस्पतालों में मिली खामियों की रिपोर्ट सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल को दी जाएगी। यदि नियम के खिलाफ सर्जरी की गई हैं तो अस्पताल के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। (संवाद)