फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two men suicides

दो युवकों ने मौत को गले लगाया

Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
two men suicides
रुद्रपुर के संजयनगर में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामलों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पहला मामला ग्राम फुलसुंगी का है। यहां रहने वाले ई-रिक्शा चालक महेंद्र (37) पुत्र बेनी राम का शुक्रवार रात गांव के पास ही पीपल के पेड़ पर शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। महेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बताया गया है कि हाल ही में महेंद्र ने ट्रांजिट कैंप में अपना मकान बेचकर फुलसुंगी में मकान बनवाया था। मकान का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि संदिग्ध हालातों में उसने मौत को गले लगाकर अपनी पत्नी वृद्ध मां और पांच अविवाहित पुत्रियों को बेसहारा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला संजयनगर बस्ती का है। यहां रहने वाला 34 वर्षीय शंकर मंडल पुत्र गौरंग मंडल कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह करीब दस बजे शंकर ने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और पंखे के कुंडे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली।

उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद परिजन घर पर पहुंचे और घर का दरवाजा खोला तो शंकर का शव फंदे से लटका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।  


युवक ने जहर खाया
रुद्रपुर। संदिग्ध हालातों में एक युवक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। दिनेशपुर के ग्राम उदयनगर कालीनगर निवासी 17 वर्षीय अभिषेक विश्वास ने संदिग्ध हालातों में घर में जहर खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed