{"_id":"5751d2ac4f1c1b8c49109492","slug":"two-lives-in-a-dispute-over-the-make-omelette","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमलेट बनाने के विवाद में दो जिंदगियां खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमलेट बनाने के विवाद में दो जिंदगियां खत्म
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंडे का आमलेट बनाने को लेकर हुए विवाद में मौत को गले लगाने वाले दंपति के कदम से परिजनों के साथ ही लोग में सकते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर लिया है। बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात मोहल्ला गुजरातियान निवासी पूर्व सभासद अशोक कुमार के पुत्र राजीव कुमार ( 30) ने अपनी पत्नी नीतु (28) से अंडे का आमलेट बनाने को कहा था। पत्नी ने उपवास होने की बात कहकर आमलेट बनाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और राजीव ने नीतु को डांट लगा दी थी। जिससे आहत नीतु ने मकान की दूसरी मंजिल में बने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी को फंदे पर झूलता देख राजीव सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने भी उसी कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दपंति के आत्मघाती कदम की जानकारी जिसे भी मिली, वह हक्काबक्का रह गया। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है। फिलहाल जांच की जा रही है।