फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two interstate was finally picked Autolifter

दो अंतरराज्यीय आटोलिफ्टर दबोचे

Sat, 24 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चुराई गई पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस अन्य थानों से संपर्क कर आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार और विधायक राजकुमार ठुकराल ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाल जेसी पाठक की गठित टीम के साथ आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी विनोद फर्त्याल गाबा चौक के पास ब्लॉक रोड में वाहन चेकिंग कर रहे थे। टीम ने बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों को रोककर चालकों से कागजात मांगे तो उन्होंने इंकार कर दिया। शक होने पर टीम ने आदर्श कालोनी चौकी में लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने एक बाइक काशीपुर और दूसरी रुद्रपुर से चोरी करने की बात कबूली। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अरवेश कुमार उर्फ अतुल और धर्म सिंह निवासी लालपुर पट्टी कुंदन पोस्ट मनकरा थाना पटवाई जिला रामपुर यूपी बताया। उनकी निशानदेही पर रामपुर रोड स्थित एक खाली प्लाट में बने कमरे में छिपाई गई चोरी की तीन और बाइक बरामद हुईं। तीनों बाइकों में से दो मुरादाबाद और एक बाइक बिलासपुर जिला रामपुर से चोरी की गई थी। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में बाजार चौकी प्रभारी वीरेंद्र रमोला, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण देउपा, जरनैल सिंह, जगदीश सिंह, सूर्य प्रकाश, दिनेश ध्यानी, रमेश पांडे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed