{"_id":"6009c77f8ebc3e3195368963","slug":"two-hospital-sealed-in-bazpur-bazpur-news-hld4120289125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने मारा छापा, डॉक्टर नहीं मिलने पर दो अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने मारा छापा, डॉक्टर नहीं मिलने पर दो अस्पताल सील
विज्ञापन
बाजपुर के एक अस्पताल को सील करते कर्मचारी।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। सीएमओ ने टीम के साथ अचानक दो अस्पतालों में छापा मारा। इस दौरान डॉक्टर नहीं मिलने पर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र सिंह मलिक, सीएमएस डॉ. पंकज माथुर, राजस्व निरीक्षक धन सिंह टीम के साथ रामपुर रोड मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। टीम को देखते ही स्टाफ में अफरातफरी मच गई। अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिलने सहित अन्य खामियां मिलीं। चकरपुर रोड स्थित संजीवी अस्पताल में भी खामियां मिलीं। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिला।
डिप्टी सीएमओ हरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि मैक्स हॉस्पिटल में एक महिला का ऑपरेशन किया गया था। महिला का ऑपरेशन किसने किया, अस्पताल के संचालक इस बारे में किसी डॉक्टर का नाम नहीं बता पाए। इस पर महिला मरीज को रुद्रपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। खामियां मिलने पर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है। डिप्टी सीएमओ मलिक ने बताया कि भारत अस्पताल और एक पैथोलॉजी लैब को मानक पूर्ण नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया है।
शक्तिफार्म पीएचसी में डॉक्टर मिलीं गैरहाजिर
सितारगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बृहस्पतिवार को शक्तिफार्म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। यहां तैनात महिला डॉक्टर गैरहाजिर मिलने पर उन्होंने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डॉ. आर्या ने सुबह 11 बजे अरविंद नगर गांव के मातृत्व एवं शिशु कल्याण उपकेंद्र का हाल जाना। यह उपकेंद्र बंद मिला। इसके बाद निर्मलनगर में उपकेंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचे। जहां एएनएम और एमएलएचपी ड्यूटी पर मिले। टैगोर नगर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभिलेख जांचे तो रिकार्ड में खामियां पाईं। इस पर एमएलएचपी को रिकार्ड दुरुस्त करने को कहा। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय तिलियापुर खुला पाया। शक्तिफार्म पीएचसी के निरीक्षण में प्रसव कक्ष, औषधि कक्ष और कोल्ड चेन प्वाइंट की स्थिति देखी। उन्होंने अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. जोगेंद्रपाल सिंह बेंस को कोरोना वैक्सीन के रखरखाव के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल की महिला डॉक्टर अनुपस्थित मिलीं। बताया गया कि उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन से कटौती की जाएगी।