{"_id":"62e17be2714e5066ae7ab4b9","slug":"two-farmers-arrested-in-firing-case-rudrapur-news-hld470488126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामले में दो किसान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग मामले में दो किसान गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो एकड़ जमीन के लिए रायपुर गांव में मंगलवार को दो गुटों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 22 लोगों पर फायरिंग कर घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपी किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार सुबह रायपुर निवासी राजेंद्र सिंह अपना खेत जोत रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष के किसान जंगीर सिंह ने अपने करीब 21 पारिवारिक सदस्यों के साथ वहां पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी थी। आरोप है कि जंगीर और उसके साथ के लोगों ने वहां फायरिंग भी की। फायरिंग में दोनों पक्षों के कई लोग व महिलाएं घायल हो गई थीं।
पुलिस ने मामले में नामजद छिंदर सिंह और लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया है जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने उनकी दो बंदूकें भी जब्त कर ली हैं। इसके अलावा मामले में नामजद कई आरोपी पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि जिस जमीन के कारण विवाद हुआ था असल में वह नजूल की जमीन है।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले भी जमीन विवाद के कारण दोनों पक्ष कई बार आमने सामने आए थे लेकिन उस समय उनके खिलाफ भारी मुचलके की कार्रवाई की गई थी। एसएसपी का कहना है कि अब फिर से उन्होंने गंभीर वारदात को अंजाम दिया है। इसमें आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उनकी संपत्ति की जांच कर उसे भी ध्वस्त किया जाएगा।